पीएचडी कोर्सवर्क पूरा, प्रतिनियुक्त सहायक प्राध्यापक मूल कॉलेजों में लौटेंगे
पटना, अगस्त 13 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) में पीएचडी कोर्स वर्क पूरा होने के बाद विभिन्न घटक कालेजों और स्नातकोत्तर विभागों से प्रतिनियुक्त किए गए 17 सहायक प्राध्यापकों को तत्काल प्रभाव से प्रतिनियुक्ति से मुक्त कर दिया गया है। प्रशासन ने संबंधित शिक्षकों को अपने मूल कॉलेजों एवं विभागों में तत्काल योगदान देकर नियमित शैक्षणिक एवं अन्य दायित्व संभालने का निर्देश दिया है। कुलसचिव प्रो. अबू बकर रिजवी की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया कि सहायक प्राध्यापकों को पीएचडी कोर्स वर्क के शिक्षण, शैक्षणिक समन्वय और अन्य संबंधित कार्यों के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था। अब कोर्स वर्क पूरा हो चुका है। ऐसे में उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से मूल संस्थानों में वापस भेजने का निर्णय लिया गया है। अधिसूचना के अनुसार, संबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.