पूर्णिया, मई 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय में पीएचडी कोर्सवर्क परीक्षा शीघ्र आयोजित करने की मांग मुखर हो रही है। छात्र नेता अभिषेक आनंद ने छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो अरविंद कुमार वर्मा को आवेदन सौंपकर परीक्षा प्रक्रिया जल्द शुरू करने का अनुरोध किया है। मौके पर छात्र कल्याण अध्यक्ष को बताया गया कि पैट 2023 के सभी स्कॉलर चाहते हैं कि कोर्स वर्क परीक्षा ससमय हो जाये। छात्रों ने बताया कि कोर्सवर्क परीक्षा में देरी होने से शोध कार्य प्रभावित हो रहा है। इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह है कि परीक्षा की तिथि जल्द घोषित की जाए, ताकि पीएचडी शोधार्थियों को आगे की शैक्षणिक गतिविधियों में कोई बाधा न आए। यह भी पढ़ें- पीजी थर्ड सेमेस्टर के 19 विषयों का परीक्षा परिणाम घोषित वहीं छात्र नेता अभिषेक आनंद ने उम्मीद जताई ह...