नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- बीआरएबीयू मुजफ्फरपुर में शोध छात्रों की प्लेगरिज्म जांच शुरू हो गयी है। शोध गंगा पोर्टल यूजर आईडी नहीं होने से प्लेगरिज्म की जांच बंद हो गयी थी, जिससे छात्रों की पीएचडी अटक गयी थी। प्लेगरिज्म जांच के नोडल डॉ. कौशल झा ने बताया कि दो दर्जन से अधिक छात्रों के शोध की प्लेगरिज्म जांच हो चुकी है। पिछले दिनों शिक्षा विभाग से लागिन आईडी मिलने के बाद प्लेगरिज्म की जांच शुरू हो गयी है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने प्लेगरिज्म जांच नहीं होने और छात्रों की पीएचडी अटकने की खबर 6 अक्तूबर को प्रमुखता से प्रकाशित की थी। प्लेगरिज्म जांच शुरू होने से पीएचडी छात्रों ने राहत की सांस ली है। छात्रों ने बताया कि एक-डेढ़ महीने से वे प्लेगरिज्म जांच नहीं होने से परेशान थे। जिनकी पीएचडी अंतिम चरण में थी, वह सबसे ज्यादा परेशानी झेल रहे थे।...