मुजफ्फरपुर, जून 17 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से पीएचडी की छात्रा बीते नौ दिनों से लापता है। मामले में उसकी मां ने बुधवार को सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें दरभंगा जिले के रसौली निवासी मो. चांद पर उनकी बेटी को अगवा कर लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपित के मोबाइल नंबर को खंगाला जा रहा है।छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री बीते 8 जून की सुबह करीब आठ बजे अचानक घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन और स्थानीय स्तर पर पता लगाने के बाद जानकारी मिली कि मो. चांद ने उसका अपहरण कर लिया है। बताया कि वह अपने साथ घर में रखे करीब 5.50 लाख रुपये नकद, चार लाख रुपये के सोने के आभूषण और अपने सभी शैक्षणिक व व्यक्तिगत दस्तावेज भी साथ ले गई है। सदर थानेदार ने बताया कि पुल...