पीएचडी की उपाधि मिलने पर जताई खुशी
बलिया, अप्रैल 25 -- बेल्थरारोड। क्षेत्र के ससना बहादुरपुर निवासी कल्याण सिंह ने बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने 90.06 फ़ीसदी के उच्चतम सीजीपीए के साथ विश्वविद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया और टॉपर बने। उनका वाइवा-वोसे परीक्षा भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी के प्रधान वैज्ञानिक प्रो. विकास सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान उन्होंने अपने शोध कार्य का सफलतापूर्वक प्रस्तुतीकरण किया। डॉ कल्याण सिंह ने अपनी इस सफलता के लिए अपने गुरुजनों, परिवार व मित्रों का आभार जताया। उनकी इस सफलता पर क्षेत्रीय लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.