रांची, मई 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्‍वविद्यालय ने पीएचडी परीक्षा 2024 का शुल्‍क वापस करने के लिए रांची विश्‍वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन लिंक जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदकों को रांची विश्‍वविद्यालय की वेबसाइट https://ranchiuniversity.ac.in पर जाकर phd-fee-refund (पीएचडी फी रिफंड) विकल्‍प पर क्लिक करना होगा और स्‍क्रीन पर आ रहे गूगल फॉर्म में मांगी जा रही सारी जानकारी भरनी होगी। इन जानकारियों में आवेदकों को अपना नाम, बैंक का नाम, आइएफएससी कोड और खाता संख्‍या देनी है। इसके बाद राशि एक नियत समय में दिये गये खाते में रिफंड हो जाएगी।पीएचडी परीक्षा-2024 के रद्द होने के कारण सभी आवेदकों की राशि रांची विश्‍वविद्यालय ने वापस करने का निर्णय लिया था। उसी के तहत ये राशि रिफंड की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...