पीएचडी उपाधि के लिए मौखिक परीक्षा हुई
पलामू, सितम्बर 28 -- मेदिनीनगर। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में सोमवार को शोधार्थी विनीता विभाकर की पीएचडी मौखिक परीक्षा हुई। उनका शोध विषय उदय प्रकाश की कहानियों का गवेषणात्मक अध्ययन, था। परीक्षा की अध्यक्षता हिंदी विभाग की डॉ. मनोरमा सिंह ने की। शोधार्थी की मार्गदर्शक जीएलए कॉलेज की हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. विभा शंकर थीं। बाह्य परीक्षक के रूप में विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के विशेषज्ञ उपस्थित रहे। विनीता विभाकर ने शोध विषय से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए। शोध कार्य एवं मौखिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उन्हें पीएचडी उपाधि प्रदान किए जाने की अनुशंसा की गई। मौके पर डीएसडब्ल्यू डॉ. सुरेंद्र पांडेय, प्राचार्य डॉ. ऋचा सिंह, डॉ. एसके मिश्रा, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. संजय बड़ा, डॉ. आशुतोष पांडेय औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.