मुंगेर, सितम्बर 14 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन को लेकर दोबारा आवेदन की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच गयी है। विश्वविद्यालय की ओर से 3 सितंबर से शुरू किये गये आवेदन में बिना विलंब शुल्क आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर निर्धारित थी। इसके बाद 12 सितंबर से 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन का मौका दिया गया है, जिसकी अंतिम तिथि मंगलवार, 15 सितंबर को समाप्त हो जायेगी। पीएचडी के कुल 18 विषयों में 296 सीटों पर नामांकन के लिए अब तक 282 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। ऐसे में आवेदन से वंचित इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए मंगलवार तक अंतिम मौका बचा है。 यह भी पढ़ें- इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने खोले PhD के दरवाजे, 959 सीटों पर मौका, 25 सितंबर है आखिरी तारीखआवेदन प्रक्रिया की जानकारी विश्वविद्यालय के अनुसार, 3 से 11 सित...