मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में पीएचडी करने वाले छात्रों के लिए प्री-सबमिशन वाइवा का नियम बदल गया है। विवि प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वह प्री सबमिशन वाइवा से पहले छात्रों को विभाग के नोटिस बोर्ड पर इसकी जानकारी दें। नोटिस बोर्ड पर वाइवा की तारीख और वाइवा के दौरान क्या-क्या दस्तावेज लाने हैं, इसकी जानकारी रहनी चाहिए। विवि की वेबसाइट पर भी प्री सबमिशन वाइवा के बारे में जानकारी अपडेट करनी होगी।राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. नीलम पांडेय ने बताया कि उन्होंने अपने विभाग के नोटिस बोर्ड पर प्री सबमिशन वाइवा में क्या-क्या दस्तावेज लाने हैं, इसकी जानकारी दे दी है। यह भी पढ़ें- पीएचडी: प्री सबसमिशन वाइवा का नियम बदला प्री सबमिशन वाइवा से पहले छात्र की थीसिस विभाग के सभी शिक्षक जाच...