पीएचडी: कोर्स वर्क में 55 प्रतिशत से कम अंक तो नहीं जमा होगा थीसिस
मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के विश्वविद्यालयों में पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा में 55 प्रतिशत अंक नहीं आये तो थीसिस जमा नहीं हो सकेगी। लोकभवन की तरफ से पीएचडी के नये रेगुलेशन में यह नियम लागू किया गया है।
नये नियमों की जानकारी पीएचडी करने वाले शोधार्थियों को हर हाल में 55 प्रतिशत अंक लाने होंगे। बीआरएबीयू में इस वर्ष से पीएचडी कोर्स वर्क की केंद्रीयकृत परीक्षा भी शुरू होने जा रही है। अबतक सभी विभाग अपनी-अपनी पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा लेते थे। छात्रों को पीएचडी के दौरान अप्रेंटिसशिप भी करनी होगी। सभी विभाग अपने-अपने पीएचडी छात्रों को हफ्ते में चार से छह घंटे तक अप्रेंटिसशिप करायेंगे। इस अप्रेंटिसशिप में छात्रों को शिक्षण कौशल सिखाया जायेगा। किस तरह छात्रों को पढ़ाया जाता है, इसकी जानकारी दी जायेगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.