मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर। लोक स्वास्थ्य अभियंतत्रण विभाग (पीएचईडी) ने नल-जल योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर चालू करने के आदेश दिए हैं। 15 दिन के भीतर जिले की सभी खराब और बंद नल-जल योजनाओं की सूची तैयार कर मुख्यालय को भेजने को कहा गया है। 30 दिन में मरम्मत कार्य और 60 दिन में सभी योजनाओं को पूरी तरह चालू करने की समय-सीमा तय की गई है। हर तीन माह पर पंप गृह की जांच और छह महीने पर जलमीनारों की साफ-सफाई जरूरी की गई है। दरअसल, कई पंचायतों और टोलों में हर घर नल का जल योजना को लेकर विभागीय समीक्षा में काफी गड़बड़ी पाई गई है। अधीक्षण अभियंता मनोज मनोहर ने बताया कि कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और कनीय अभियंताओं की जिम्मेदारी तय करते हुए चेतावनी दी गई है कि तय समय में सुधार सुनिश्चित कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.