पीएचईडी पानी टंकी के पास आधुनिक मार्केट निर्माण के लिए सर्वेक्षण
हजारीबाग, जून 8 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के हजारीबाग रोड पीएचईडी पानी टंकी के पास आधुनिक मार्केट निर्माण के लिए बीडीओ जयपाल महतो और हजारीबाग जिला अभियंता ने सर्वेक्षण किया। मार्केट को दो तल्ला बनाया जाएगा। इस भवन के निर्माण से बरही की पहचान बदलेगी। बरही चौक के नजदीक आधुनिक मार्केट के निर्माण से लोगों को सड़क जाम से भी निजात मिलेगी। विधायक मनोज कुमार यादव एवं जिला परिषद के उपाध्यक्ष ने उपायुक्त को बताया था कि बरही में सड़क जाम की समस्या को दूर करने के लिए बरही चौक के नजदीक आधुनिक और व्यवस्थित मार्केट निर्माण की जरूरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.