पीएचईडी के प्रधान सचिव राजेश कुमार ने पदभार संभाला
पटना, मई 18 -- भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राजेश कुमार ने सोमवार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अभियंता प्रमुख सह विशेष सचिव (मुख्यालय) नित्यानंद प्रसाद और विशेष सचिव संजीव कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण के बाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं, उपलब्धियों एवं वर्तमान गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर अपर सचिव अरविंद कुमार आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- किशनगंज: जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.