दुमका, जून 11 -- गोपीकांदर। पंचायत भवन गोपीकांदर में मुखिया माइकल हेंब्रम की अध्यक्षता में गुरुवार को पीएआई एवं सामाजिक संसाधन मानचित्र एसआरएम निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण विषय पर पंचायत स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- गांवों के सर्वांगीण विकास व सामाजिक विकास के लिए तैयार करें पारदर्शी योजनाकार्यशाला के विषय कार्यशाला में पंचायत क्षेत्र के सामाजिक एवं प्राकृतिक संसाधनों की पहचान, मानचित्रण तथा पंचायत विकास योजना में उनके उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित प्रतिभागियों के सहयोग से विभिन्न गांवों के संसाधन मानचित्र तैयार किए गए तथा पंचायत के विकास संबंधी आवश्यक सुझाव साझा किए गए। मुखिया माईकल हेंब्रम ने बताया कि जिन गांवों से ग्रामीण कार्यशाला में शामिल नहीं हो सके हैं, वहां सीनी संस्था के सहयोग से स्थानीय हितधार...