पीईटी-2026 की उत्तरकुंजी पर 12 तक ली जाएंगी आपत्तियां
लखनऊ, नवम्बर 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2026) की अनंतिम उत्तरकुंजी जारी कर दी है। इसे आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर देखकर 12 नवंबर तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं।आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष चंद्र प्रजापति की ओर से शुक्रवार को जारी सूचना के मुताबिक तीन तिथियों 25 व 30 अक्तूबर और एक नवंबर को परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके आधार पर ही अलग-अलग तिथियों की अनंतिम उत्तरकुंजी जारी की गई है। आयोग की वेबसाइट पर तिथिवार देखते हुए इस पर आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। तय अवधि के बाद किसी की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.