लखनऊ, सितम्बर 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2026) की तिथियां बदल दी हैं। परीक्षा अब 25 व 30 अक्तूबर और एक नवंबर को कराई जाएगी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष चंद्र प्रजाति ने शुक्रवार को इस संबंध में सूचना जारी की। परीक्षा में करीब 30 लाख से 32 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।आयोग ने कहा है कि पीईटी-2026 पहले 23, 24 व 25 अक्तूबर को कराने की तिथि घोषित की गई थी। अब परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है। नई तिथियों में प्रत्येक दिवस दो पलियों में परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा 10 से 12 और दूसरी पाली की 3 से 5 बजे तक होगी। परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी करने संबंधी सूचना अलग से वेबसाइट पर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...