लखनऊ, दिसम्बर 9 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया। इसे आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर देखा जा सकता है। पीईटी तीन साल के लिए मान्य होगा। परिणाम जारी होने के साथ ही समूह 'ग' के रिक्त पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना की ओर से इसकी सूचना जारी की गई। इसके मुताबिक पीईटी प्रदेश के 48 जिलों में 1479 परीक्षा केंद्रों पर 6 व 7 सितंबर को आयोजित की गई थी। इसके लिए 2531996 ने पंजीकरण कराया था और परीक्षा में 1943171 परीक्षार्थी शामिल हुए। आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में परीक्षा परिणाम को मंजूरी दी गई। परीक्षा परिणाम जारी होने की तिथि से तीन साल के लिए मान्य होगा। आयोग ने ओएमआर शीट में प्रश्नपुस्तिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.