पीईटी परीक्षा में जालसाजी के आरोपी की जमानत अर्जी निरस्त
अयोध्या, सितम्बर 22 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार की पीईटी-2023 परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दिलाने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और जालसाजी में सहयोग करने के आरोपी शनि उर्फ अवनी कुमार निवासी रामगढ़, गोरखपुर की जमानत अर्जी अदालत ने निरस्त कर दी। एडीजे प्रथम सुरेंद्र मोहन सहाय ने अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी ज्ञानेश चंद्र पांडेय व रोहित पांडेय की बहस सुनने के बाद जमानत का पर्याप्त आधार नहीं पाए जाने पर प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया। अभियोजन पक्ष के अनुसार 29 अक्टूबर 2023 को आयोजित उत्तर प्रदेश सरकार की पीईटी परीक्षा के दौरान अयोध्या के एक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। यहां आजमगढ़ निवासी बृजेंद्र यादव की जगह जसबीर कुमार को परीक्षा दिलाने का मामला सामने आया था। आरोप है कि जसबीर कुमार कूटरचित दस्तावेज और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.