मिर्जापुर, अक्टूबर 4 -- मिर्जापुर, संवाददाता। 39वीं वाहिनी पीएसी परिसर में रविवार को आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे दिन परीक्षा कराई गई। उपसेनायक देवेंद्र सिंह की उपस्थिति में आयोजित परीक्षा में अभ्यर्थियों ने निर्धारित मानकों के अनुसार दौड़ में हिस्सा लिया। परीक्षा को लेकर परिसर में सुरक्षा और अनुशासन के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।दूसरे दिन शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए कुल 875 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें 45 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं 830 अभ्यर्थियों ने दौड़ में प्रतिभाग किया। निर्धारित शारीरिक दक्षता मानकों के आधार पर परीक्षा में 661 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जबकि 169 अभ्यर्थी मानक पूरा नहीं कर सके और असफल रहे। यह भी पढ़ें- पीईटी के पहले दिन 815 अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़, 659 सफ...