प्रयागराज, फरवरी 22 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में कॉमन कटऑफ के मुद्दे को लेकर संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच की तरफ से रविवार को बक्शी बांध छोटा बघाड़ा में पंचायत का आयोजन हुआ। छात्रों की मांग है कि पीईटी का कटऑफ तय किया जाए, जिससे अधिकतम बच्चों को आगामी सभी भर्तियों की मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिल सके। हुंकार मंच के संयोजक पंकज पांडेय के नेतृत्व में जल्द महापंचायत के आयोजन का फैसला लिया गया। पंचायत में रमाकांत यादव, दिनेश यादव, मोनू पांडे, अवनीश यादव, अश्मित पटेल व अखिलेश पांडे आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.