पीआरसी रामगढ़ में कर्नल ऑफ द रेजिमेंट का बैटन महू को सौपा
रामगढ़, अगस्त 18 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि पंजाब रेजिमेंटल सेंटर, रामगढ़ में मंगलवार को एक गरिमामय और महत्वपूर्ण समारोह आयोजित किया गया। सेंट्रल कमांड के जीओसी-इन-सी और पंजाब रेजिमेंट के कर्नल, लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने कर्नल ऑफ द रेजिमेंट की बैटन औपचारिक रूप से द इन्फैंट्री स्कूल, महू के कमांडेंट, लेफ्टिनेंट जनरल विजय बी नायर को सौंपी।अपने कार्यकाल के दौरान, लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने रेजिमेंट की परिचालन और प्रशिक्षण क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण पहलों का नेतृत्व किया। इनमें भैरव बटालियन का गठन तथा अग्निवीर प्रशिक्षण की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रेजिमेंटल सेंटर में बुनियादी ढांचे का विस्तार शामिल है।समारोह के दौरान यह रेखांकित किया गया कि बैटन सम्मान, उत्तरदायित्व और रेजिमेंटल गौरव का प्रतीक है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.