बरेली, अप्रैल 23 -- नवाबगंज। लगन कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट पर पहुंची पीआरवी पर पथराव करने वाले दबंगों के खिलाफ महिला ने थाना नवाबगंज में तहरीर दी है।इनायतपुर गांव के सुमित कश्यप की लगन का कार्यक्रम था। गांव के लोगों को दावत थी। उनके घर पास में ही स्थित जितेंद्र की खाली भूमि में खाने के जूठे बर्तन धोने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट-पथराव हो गया। पीआरवी टीम पर एक पक्ष के दबंगों ने पथराव कर दिया था। पुलिस तीन लोगों को पकड़ कर थाने ले आयी थी। बुधवार को गांव की देवकी देवी पत्नी सुरेश की ओर से तहरीर दी गयी है। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उनके परिजनों और पुलिस पर पथराव किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.