पीआरवी पर तैनात सिपाही पर उधार के रुपये न लौटाने का आरोप
संभल, मई 14 -- धनारी स्टेशन निवासी नौबत सिंह ने पीआरबी पर तैनात एक सिपाही पर उधार लिए गए रुपये वापस न करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित नौबत सिंह ने बताया कि उनकी कपड़े सिलाई की दुकान धनारी स्टेशन पर है। आरोप है कि दो मई की सुबह करीब छह बजे थाना धनारी की डायल 112 पर तैनात एक सिपाही ने फोन कर दुकान पर आने की बात कही। कुछ देर बाद सिपाही दुकान पर पहुंचा और अपने बेटे के अस्पताल में भर्ती होने की बात कहकर छह हजार रुपये उधार मांगे। पीड़ित के अनुसार उन्होंने अपने बेटे को घर भेजकर छह हजार रुपये मंगवाए और निजाममुददीन के सामने सिपाही को दे दिए। आरोप है कि करीब दो घंटे बाद सिपाही ने फिर फोन कर 15 हजार रुपये फोनपे के जरिए भेजने को कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.