ललितपुर, अप्रैल 5 -- मड़ावरा। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सीरोन में पीआरवी टीम की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया। एक ग्रामीण के कुएं में गिरने की सूचना पर तत्काल घटनास्थल गए कर्मियों ने ग्रामीण की जान बचाई और अस्पताल में भर्ती कराया। ग्राम सौरई में एक युवक के कुएं में गिरने की पीआरवी- 2608 सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद पुलिस दल तत्काल मौके पर पहुंचा और घटना की गंभीरता को देखते हुए होमगार्ड मंगल सिंह बिना देरी किए स्वयं कुएं में उतर गए और 30 वर्षीय युवक हाकिम पुत्र हरिराम को सुरक्षित बाहर निकाला। तत्पश्चात युवक को पाआरवी की गाड़ी से प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसकी सेहत में सुधार हो रहा है। इस सराहनीय कार्य के लिए पीआरवी पर तैनात होमगार्ड की स्थानीय लोगों ने सराहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.