गौरीगंज, दिसम्बर 11 -- अमेठी। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को 17वाँ प्रान्तीय रक्षक दल (पीआरडी) स्थापना दिवस ग्रामीण मिनी स्टेडियम, घोरहा (भादर) में मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पीआरडी जवान, अधिकारी और ग्रामीण शामिल हुए। शुरुआत पीआरडी जवानों की आकर्षक परेड और सलामी से हुई, जिसका निरीक्षण पंचायत अध्यक्ष अमेठी राजेश अग्रहरि ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पीआरडी जवान समाज में अनुशासन, सुरक्षा और सेवा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने सभी जवानों को कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम प्रभारी निधि श्रीवास्तव, प्राविधिक अधिकारी बहादुरपुर, रीना वर्मा, रागिनी श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके बाद सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.