हापुड़, मई 19 -- हापुड़ संवाददाता। बाबूगढ़ पुलिस ने ई-रिक्शा में सवार पीआरडी महिला जवान से मोबाइल फोन, नगदी लूटने वाले बाइक सवार दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूटा गया मोबाइल फोन एक हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त बाइक, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए

गांव सिकंदरपुर काकोड़ी की घटना गांव सिकंदरपुर काकोड़ी निवासी शोभा पीआरडी में महिला जवान हैं और बुलंदशहर कोतवाली देहात थाने में तैनात हैं। महिला जवान ने बाबूगढ़ थाना पुलिस को बताया था कि वह 11 मई की शाम ड्यूटी समाप्त कर ई-रिक्शा में सवार होकर वापस अपने घर लौट रही थीं। जब वह बछलौता रोड स्थित साईं मंदिर के पास पहुंचीं, तभी पीछे से काले रंग की बाइक पर सवार दो युवक आए और झपट्टा मारकर उनका मोबाइल फोन छीन लिया। मोबाइल के कवर में दो हजार रुपये भी रखे हुए थे। घटना के...