मैनपुरी, फरवरी 16 -- पीआरडी जवान ने तथ्य छिपाकर युवती के साथ दूसरी शादी कर ली, जबकि वह पहले से शादीशुदा था। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने बाइक से कुचलकर मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत मिलने पर एसपी ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरोपी पीआरडी जवान है और करहल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। एसपी को शिकायती पत्र देकर भूरी कुमारी पुत्री बाबूसिंह निवासी खरगजीतनगर ने शिकायत की कि करहल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भट्ठा निवासी विनोद शाक्य पुत्र विद्याराम के साथ सात नवंबर 2018 को उसकी शादी मंदिर में संपन्न हुई थी। विनोद शादी से पहले उसके घर आता था और उसने उसके साथ प्रेमसंबंध बना लिए थे लेकिन शादी के बाद पता चला कि विनोद पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। 14 फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.