कन्नौज, अप्रैल 24 -- नगर के ताजपुर रोड पर रहने वाले पीआरडी जवान रामनिवास शर्मा का बेटा व नगर के टैगोर पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र हिमांशु शर्मा ने जनपद में आठवीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर भारतीय समाज सशक्तिकरण संगठन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने हिमांशु को मिष्ठान खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके परिश्रम की सराहना की। इस अवसर पर हिमांशु शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां रेनू देवी, पिता रामनिवास तथा अपने गुरुजनों को दिया। इस मौके पर शिक्षक नेता कुलदीप यादव, मुनीश गुप्ता, संदीप शर्मा, मंगल शर्मा और आशा शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मेधावी बच्चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.