अंबेडकर नगर, जुलाई 24 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे एक पीआरडी जवान की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद पहले उन्हें स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर बेहतर उपचार के लिए आजमगढ़ ले जाया गया था। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के बसिया गांव निवासी पीआरडी जवान रामअनुज यादव (55) बीते 22 जुलाई की शाम तहसील में अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। गंभीर रूप से घायल राम अनुज को जलालपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी उनकी हा...