देहरादून, मार्च 1 -- पौड़ी। प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन (पीआरडी) ने जवानों का चरणबद्ध तरीके से नियमितीकरण करने सहित विभिन्न समस्याओं के हल की मांग उठाई है। संगठन ने विधायक पौड़ी को ज्ञापन देकर उनकी समस्याओं को आगामी विधानसभा बजट सत्र में उठाते हुए हल निकालने की मांग की है। रविवार को प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन ने विधायक राजकुमार पोरी को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रांतीय रक्षक दल संगठन की स्थापना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त प्रांत सशस्त्र कांस्टेबुलरी अधिनियम के तहत 1948 में की गई थी। जिसका उददेश्य प्रदेश में सामुदायिक सदभावना व शांति व्यवस्था बनाए रखना था। कहा कि तब से लेकर आज तक पीआरडी के जवान व कार्मिक प्रदेश में शांति व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था व विभिन्न राजकीय, सामाजिक कार्यो के निर्वाह में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.