बागेश्वर, मार्च 19 -- बागेश्वर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पीआरडी जवानों ने विकास भवन में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आयोजित सभा में उन्होंने देहरादून में चल रहे आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए समान कार्य के बदले समान वेतन की मांग दोहराई। साथ ही 365 दिन रोजगार नहीं मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई और सरकार से जवानों की सुध लेने की मांग की। गुरुवार को जिले के तीनों ब्लॉकों के पीआरडी जवान विकास भवन परिसर में एकत्रित हुए और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...