बागेश्वर, अप्रैल 25 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। दो सूत्रीय मांगों को लेकर पीआरडी जवान एक बार फिर मुखर हो गए हैं। शनिवार को उन्होंने जिला मुख्यालय तक नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला तथा कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। शनिवार को जवान नुमाईशखेत मैदान में एकत्रित्र हुए। यहां से नारेबाजी के साथ हुंकार रैली निकाली। जवानों ने हाथों में काला फीता बांधा और सड़कों पर उतर आए। मुख्य बाजार से लेकर तहसील रोड होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग दोहराई। 365 दिन रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- पीआरडी जवानों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.