जौनपुर, अगस्त 19 -- जौनपुर, संवाददाता। गोरखपुर स्थित योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र, रामगढ़ताल में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के सम्मेलन एवं विभिन्न विकास कार्यों के शुभारंभ कार्यक्रम का जनपद जौनपुर में सजीव प्रसारण किया गया। कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में विधायक मड़ियाहू डॉ. आरके पटेल, एमएलसी बृजेश सिंह 'प्रिंसू', जिलाध्यक्ष भाजपा मछलीशहर अजय सिंह, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. एवं मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की उपस्थिति में प्रांतीय रक्षक दल के जवानों एवं संबंधित अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी ने प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के योगदान एवं दायित्वों की सराहना करते हुए उनके कल्याण के लिए शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी द...