उरई, मार्च 12 -- उरई। पीआरडी जवानों ने जिलाधिकारी से मिलकर 45 दिवसीय प्रशिक्षण और नियमित ड्यूटी दिलाए जाने की मांग उठाई है।आदेश के तहत 16 जनवरी 2025 से लखनऊ में प्रशिक्षण आयोजित किया गया था, लेकिन कई पीआरडी जवानों को प्रशिक्षण पत्र नहीं भेजा गया, जिससे वे प्रशिक्षण से वंचित रह गए। गुरुवार को पीआरडी जवान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वर्षों से विभाग में निष्ठापूर्वक सेवा देने के बावजूद उन्हें प्रशिक्षण और ड्यूटी नहीं दी जा रही है। इस मामले में उन्होंने माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में रिट याचिका भी दायर की थी, जिस पर न्यायालय ने संबंधित अधिकारियों को दो माह के भीतर नियुक्ति पर विचार करने के निर्देश दिए थे। जवानों का आरोप है कि निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे वे बेरोजगारी और आर्थिक संकट का सामना कर रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.