भदोही, मई 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम के निर्देश पर युवा कल्याण विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पीआरडी के जवानों को स्व गणना के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उनकी गणना को भी आनलाइन किया गया। जिले के डीघ और ज्ञानपुर ब्लाक सभागार में कार्यक्रम हुआ। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि डीएम और सीडीओ के निर्देश पर उक्त कार्यक्रम किया गया। जनगणना का पहला दौर चल रहा है, जिसमें लोगों द्वारा स्वत: अपना सारा डाटा भरा जा रहा है। ऐसे में पीआरडी के जवान इससे पीछे ना रहें, इसे लेकर उनको प्रशिक्षित किया गया। साथ ही उनकी जानकारियों को भी संबंधित पोर्टल पर अपलोड किया गया। आगे भी इस तरह का कार्यक्रम अन्य ब्लाकों में कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.