पीआरडी जवानों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 16 -- मांगों को लेकर पीआरडी जवानों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। पीआरडी जवानों ने युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों पर शोषण का भी आरोप लगाया है। ज्ञापन में पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन और वर्ष में 365 दिन ड्यूटी उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा कि पीआरडी जवानों को बहुत कम मानदेय दिया जा रहा है इसे बढ़ाया जाए। वर्दी के रखरखाव, धुलाई, सिलाई, जूते के लिए भत्ता देने की भी मांग की है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा छोटे कर्मचारियों से निजी काम करवाना बंद कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- पीआरडी जवानों को समान कार्य का समान वेतन देने की मांग आरोप लगाया कि युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है इसे रोका जाए। समान कार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.