कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- पीआरडी जवानों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में अपनी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। वर्दी में आए जवानों ने अपनी आवाज बुलंद की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगें पूरी न हुई तो वह आंदोलन भी करेंगे। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को देते हुए पीआरडी जवानों ने बताया कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित चल रही है। पीआरडी जवानों के हक में आए हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराया जाए। इसके अलावा पीआरडी जवानों को 365 दिन का रोजगार मिलना चाहिए। एक महीने की ड्यूटी देकर तीन-तीन महीने जवानों को बैठा दिया जाता है। यह जवानों के साथ गलत हो रहा है। उन्हें नियमित रोजगार चाहिए। जवानों ने एनआईसी से ड्यूटी लगाए जाने की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि उनकी मांगों पर जल्द विचार कर कार्रवाई कराई जाए। यदि इसे लंबित किया गया तो जवान आंदोलन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.