उरई, अप्रैल 15 -- उरई। संवाददाता पीआरडी जवानों ने समस्याओं को लेकर पीआरडी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र डीएम को सौंपा गया, जिसमें समान वेतन, बीमा और पद बहाली सहित कई अहम मांगें उठाई गईं।बुधवार को पीआरडी जवानों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला अध्यक्ष उमेश सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान उमेश सिंह परिहार जवानों की समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए समान कार्य के लिए समान वेतन लागू किए जाने की मांग की और कहा की पीआरडी जवान प्रदेश में पुलिस बल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करते हैं। वही इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति पंकज भाटिया द्वारा 3 अगस्त 2023 को दिए गए आदेश का हवाला देते हुए पुलिस कांस्टेबल के बराबर वेतन दिए जाने ...