हापुड़, अगस्त 18 -- उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रांतीय रक्षक दल(पीआरडी) जवानों को डबल तोहफा दिया है। उन्होंने जवानों का दैनिक ड्यूटी भत्ता 500 से बढ़ाकर 600 रूपए प्रतिदिन कर दिया है। इसके साथ जवानों को पांच लाख रूपए तक की कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ दिया है। मंगलवार को इसकी घोषणा होते ही पीआरडी जवानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जिला स्तर पर विकास भवन स्थित सभागर कक्ष में पीआरडी जवानों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा कार्ड का सीडीओ श्रुति शर्मा ने वितरण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों की बड़ी सौगात दी। इन जवानों को परिवार समेत पांच लाख रुपये मुफ्त इलाज और दैनिक ड्यूटी भत्ता में वृद्धि करने की घोषणा की। यह भी पढ़ें- सीएम योगी की पीआरडी जवानों को डबल सौगात, कैशलेस इलाज की स...