अलीगढ़, अगस्त 18 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। पीआरडी जवानों को अब 600 रुपए प्रतिदिन का मानदेय मिलेगा। अब तक यह मानदेय 500 रुपए प्रतिदिन था। अलीगढ़ में मुख्यमंत्री की इस घोषणा से 249 पीआरडी जवान लाभान्वित होंगे। मंगलवार को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन स्थित गांधी सभागार में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पीआरडी जवानों एवं स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन और कल्याणकारी घोषणाओं को ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों की निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा और शांति व्यवस्था को मजबूत बनाने में पीआरडी जवान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह भी पढ़ें- पीआरडी जवानों को मिलेगा कैशलेस इलाज, प्रतिदिन...