पीआरडी जवानों को मिलेगा कैशलेस इलाज, प्रतिदिन 600 रुपये हुआ मानदेय
औरैया, अगस्त 18 -- प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को अब कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही उनका मानदेय बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन किया गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिलाधिकारी बृजेश कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष दिबियापुर राघव मिश्रा, अधिकारियों और पीआरडी जवानों ने देखा। लखनऊ के ग्राम पटवा परिषद, सरोजिनी नगर में मुख्यमंत्री ने करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास भी किया। इस दौरान पीआरडी के प्रशिक्षण की सुविधाओं को बेहतर बनाने, कैशलेस चिकित्सा और मानदेय बढ़ाने से जुड़ी घोषणाओं की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- सीएम योगी की पीआरडी जवानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.