गाज़ियाबाद, अगस्त 18 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को बड़ी सौगात दी है। अब पीआरडी जवानों और उनके परिजनों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सीय सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही जवानों के दैनिक मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई है। मानदेय को 500 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। इससे जिले के 272 पीआरडी जवानों को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर से इस संबंध में घोषणा की। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में सजीव प्रसारण देखा गया। सरकार की ओर से की गई इन घोषणाओं से जवानों में खुशी का माहौल रहा। यह भी पढ़ें- पीआरडी जवानों को मुफ्त इलाज और भत्ता बढ़ोत्तरी की मिली सौगात कार्यक्रम में शहर विधायक संजीव शर्मा न...