पीआरडी जवानों का 110 दिन पुराना धरना स्थगित
देहरादून, जुलाई 6 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। प्रांतीय रक्षक दल(पीआरडी) हित संगठन की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से हुई मुलाकात और सकारात्मक वार्ता के बाद प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन ने फिलहाल 110 दिनों से चला आ रहा धरना स्थगित करने की घोषणा की है।संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष किशन सिंह रावत के नेतृत्व में विभागीय मंत्री रेखा आर्य से उनके आवास पर मुलाकात कर और वर्षों से लंबित दो सूत्रीय मांगों पर वार्ता की। संगठन के अनुसार बैठक सकारात्मक रही और मंत्री ने दोनों जायज मांगों को आगामी मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक में प्रस्तुत करने का पूरा प्रयास करने का आश्वासन दिया। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि सरकार पीआरडी जवानों की मांगों को गंभीरता और संवेदनशीलता से देख रही है तथा शीघ्र सकारात्मक निर्णय की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.