देहरादून, मार्च 28 -- दून के तपोवन स्थित युवा कल्याण निदेशालय में प्रदेश संयोजक प्रमोद मंद्रवाल के नेतृत्व में पीआरडी जवानों ने शनिवार को प्रस्तावित पुर्न प्रशिक्षण का विरोध किया। जवानों ने नारेबाजी करते हुए निदेशक को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि 18 मार्च से एकता विहार में चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने विभाग से ऐसी पुनरावृत्ति न करने की मांग की। प्रदर्शन में गंभीर सिंह रावत, नवीन बिष्ट, सुधीर तोमर, कृपाराम सहित कई पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.