देहरादून, मार्च 30 -- प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन उत्तराखंड के बैनर तले पीआरडी जवानों का दो सूत्रीय मांगों को लेकर एकता विहार में धरना 13वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं पीआरडी जवान उपस्थित रहे। धरने के दौरान हाल ही में दिवंगत हुए पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी एवं अनिल नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेश संयोजक मंडल के प्रमोद कुमार मंदरवाल, संजय सिंह पवार एवं नवीन बिष्ट के नेतृत्व में सभी जवानों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिवारों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।संगठन ने कहा कि पीआरडी जवान हर परिस्थिति में चाहे आपदा हो, थाना-चौकी ड्यूटी, सचिवालय कार्य या कोविड काल में निष्पक्ष भाव से 10 से 15 घंटे तक अल्प वेतन में अपनी सेवाएं देते रहे हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों पर अब तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.