आजमगढ़, अक्टूबर 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के तत्वावधान में बुधवार को 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत जनपद विकास भवन से पीआरडी स्वयंसेवकों एवं मंगल दल के सदस्यों ने साइकिल एवं बाइक रैली निकाली। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत निकाली गई साइकिल व बाइक रैलीरैली का शुभारंभ सीडीओ राकेश पटेल और डीडीओ संजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से युवाओं ने आत्मनिर्भर भारत, अनुशासन, सामाजिक सहभागिता एवं राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। रैली विकास भवन से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: विकास भवन परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के सुचारू संचालन एवं आम जन के आवागमन को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए निर्धारित रूट पर पर्याप्त पुलिस बल एवं यातायात पुलिस की तैना...