पीआरडी की सेवा अवधि जोड़कर समान कार्य-समान वेतन की मांग
हल्द्वानी, अगस्त 19 -- हल्द्वानी। उच्च शिक्षा में तैनात पीआरडी से उपनल में समायोजित कार्मिकों ने पूर्व में की गई पीआरडी सेवा को भी सेवा अवधि में जोड़कर समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में कार्मिकों ने संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. एएस उनियाल को ज्ञापन सौंपा। कार्मिकों ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग में पूर्व में पीआरडी के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को विभाग एवं संबंधित संस्थाओं द्वारा उपनल में समायोजित किया गया था। इसके बाद वे लगातार उपनल के माध्यम से विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पीआरडी और उपनल की सेवा अवधि को मिलाकर कई कार्मिक 10 वर्ष या उससे अधिक की सेवा पूरी कर चुके हैं। कार्मिकों का कहना है कि वर्तमान शासनादेश में समान कार्य-समान वेतन के लिए केवल उपनल के माध्यम से की गई सेवा अवधि को ही आधार मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.