देहरादून, मार्च 31 -- रायपुर थाने में पुलिस हिरासत के दौरान पीआरडी के प्रधान सहायक सुनील रतूड़ी की मौत के मामले में उत्तराखंड समानता पार्टी ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। मंगलवार को पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने आईजी रेंज राजीव स्वरूप और एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल से मिलकर ज्ञापन दिया। पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बलवीर सिंह भंडारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पुलिस अफसरों से मिला। ज्ञापन में पार्टी ने पुलिस की आत्महत्या वाली थ्योरी पर कड़ी असहमति जताते हुए घटना को संदिग्ध बताय। उन्होंने मांग की कि इस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच हो और अब तक हुई विभागीय कार्रवाई से अवगत कराया जाए। पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर यह मामला आत्महत्या का प्रतीत नहीं होता है। एसएसपी ने कहा कि थाने में उपलब्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.