गोरखपुर, मार्च 20 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) के केंद्रीय कार्यालय पर गुरुवार को शोकसभा आयोजित कर गौरी शंकर त्रिपाठी को श्रद्धांजलि दी गई। सभा की अध्यक्षता महामंत्री विनोद कुमार राय ने की। उन्होंने कहा कि त्रिपाठी संगठन के मजबूत स्तंभ थे और उनका निधन अपूरणीय क्षति है। कार्यकारी अध्यक्ष रमेश मिश्रा ने भी उनके योगदान को याद किया। शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान संघ के अनेक पदाधिकारी, कर्मचारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...