पीआरकेएस का त्रिवार्षिक अधिवेशन आज
गोरखपुर, जून 13 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) का त्रिवार्षिक अधिवेशन पुराना पार्सल ऑफिस, रेलवे स्टेशन गेट नंबर 1 केंद्रीय कार्यालय में 14 जून को 10 बजे से होगा। इसमें हिस्सा लेने और कर्मचारी एकता को मजबूत करने के लिए इज्जतनगर, वाराणसी, लखनऊ समेत कई दूर-दराज के मंडलों से पदाधिकारी और कर्मचारी आ रहे हैं। संघ के महामंत्री एवं फेडरेशन के सहायक महामंत्री विनोद कुमार राय और संघ के कार्यकारी अध्यक्ष एवं जोनल सचिव एनएफआईआर रमेश मिश्रा ने बताया कि यह अधिवेशन लंबित मांगों को बुलंद करने, निजीकरण व आउटसोर्सिंग का विरोध करने और संगठन को मजबूत करने की दिशा में एकता की आवाज बनेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.